नगर निगम के जिन कर्मचारियों पर था जांच का जिम्मा, उनमें से 6 जिम्मेदारों पर भी लोकायुक्त की नज़र

Posted By: Himmat Jaithwar
6/13/2024

- तत्कालीन निगम आयुक्त ने ही सोपी थी जांच, लोकायुक्त के शिकंजे में भ्रष्टाचारी, जांच करने वाले दोषी मिले तो संख्या होगी 42

रतलाम, (तेज इंडिया टीवी)। रतलाम के बहुचर्चित सिविक सेंटर रजिस्ट्री कांड में लोकायुक्त ने 6 और लोगों पर शिकंजा कसने जा रही है। यह वे लोग हैं जिन्हें तत्कालीन नगर निगम आयुक्त एपीएस गहरवार ने जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। यह सभी निगम के कर्मचारी और अधिकारी हैं, जिनमें से एक सेवानिवृत हो चुके हैं जबकि पांच अन्य वर्तमान में निगम में पदस्थ हैं। आशंका जताई जा रही है कि इनके माध्यम से जांच करवा कर तत्कालीन आयुक्त खुद को पाक साबित करने का प्रयास कर रहे थे।

भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए तेज इंडिया के पत्रकार रफीक खान और तुषार शर्मा की शिकायत पर लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी, कर्मचारी और इसमें संलिप्त अन्य लोगों पर पर शिकंजा कसा है। पूर्व में लोकायुक्त ने इस मामले में तत्कालीन नगर निगम आयुक्त एपीएस गहरवार, उपायुक्त विकास सोलंकी, उप पंजीयक सहित 36 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया था। इसके बाद अब इस सूची में 6 नाम और बढ़ाने की बात सामने आ रही है। ऐसे में यदि जांच में यह लोग भी दोषी पाए गए तो यह संख्या बढ़कर 42 पर पहुंच जाएगी। 

संभवत यह पहला मामला होगा जब रतलाम के किसी मामले में इतने अधिक आरोपियों पर लोकायुक्त ने शिकंजा कसा है। सत्य की राह पर चलने वाली तेज इंडिया की टीम को भ्रष्टाचारियों पर हुई कार्रवाई के बाद हर कोई बधाई और शुभकामनाएं दे रहा है। एक बार फिर से तेज इंडिया ने निर्भीक और निष्पक्ष होकर सत्य को उजागर किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में कंधे से कंधा मिला कर आगे आए।



जिम्मेदारों में मचा हड़कंप 

मूंछों पर ताव देकर ऊंची कॉलर करके घूमने वाले सफेद पोश और ईमानदारी का चोला ओढ़े लोगों के बेनकाब होने के बाद अब चारों ओर हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारी से लेकर कॉलोनाइजर और प्लाट खरीदने वाले अन्य लोग अपने आप को बेगुनाह साबित करने के लिए इधर-उधर दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी और लोकायुक्त भी अब तक की जांच में दोषी साबित हुए ईन गुनहगारों को न्यायालय में पेश कर सलाखों के पीछे पहुंचाने के प्रयास में जुटी है।



Log In Your Account