Monday, 7 April 2025, 10:07:27 am

लॉकडाउन में मिले; बात बढ़ी तो परिजन ने शादी तय कर दी; युवती से दुष्कर्म के बाद मुकर गया आरोपी

Posted By: Himmat Jaithwar
12/9/2020

भोपाल। राजधानी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 20 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पड़ोस का ही रहने वाला है। दोनों की शादी तय हो गई थी। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है।

लॉकडाउन के दौरान हुआ था परिचय

लॉक डाउन में छुट्टी के चलते पड़ोस में रहने वाले दोनों युवक-युवती का परिचय हुआ था। उसी दौरान दोनों में बातचीत बढ़ी थी। एक ही जाति के होने के चलते परिजनों ने शादी भी तय कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने मौका देखकर युवती को हवस का शिकार बनाया और छोड़ दिया।

पहले सोशल मीडिया पर करते थे बातचीत

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर भी इससे पहले दोनों की बातचीत जारी थी, परंतु पड़ोस में होने के कारण ज्यादा करीब नहीं हो पाए थे। लॉक डाउन की छुट्टी के चलते दोनों में करीबी बढ़ गई थी।



Log In Your Account