Monday, 7 April 2025, 7:51:12 am

प्रत्याशी के बजट से हटेगा मास्क-सैनिटाइजर का खर्च; भाजपा ने की थी मांग

Posted By: Himmat Jaithwar
10/28/2020

भोपाल। चुनाव आयाेग मास्क और सैनिटाइजर का खर्च प्रत्याशियाें के चुनावी खर्च से हटाने की तैयारी कर रहा है। आयाेग ने इस पर विचार शुरू कर दिया है।

दरअसल राजनीतिक सभाओं में आम लोग भी मास्क पहनकर पहुंच रहे हैं और राजनीतिक दल भी उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन यह खर्चा प्रत्याशियों के कुल चुनाव खर्च 30 लाख 80 हजार रुपए में ही जोड़ा जा रहा है। भाजपा ने केंद्रीय चुनाव आयोग से आग्रह किया था कि बड़ी सभाओं में यह खर्च 50 हजार रुपए और छोटी सभाओं का 25 हजार रुपए तक जा रहा है। इससे प्रत्याशियों को चुनाव खर्च गड़बड़ा रहा है। इसे हटाया जाए।



Log In Your Account