रतलाम नामली जिला द्वारा अवैध मादक पदार्थ अफीम परिवहन करते 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
भोपाल मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कुछ अहम फैसले किए। उन्होंने निगम आयोग के सभी राजनैतिक मनोनयन निरस्त कर दिए हैं। इसके अलावा राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता और एसडीएम प्रिया वर्मा को हटा दिया गया है। इसके अलावा, रीवा नगर निगम कमिश्नर सभाजीत यादव को भी हटा दिया गया है। निधि वही अधिकारी हैं जिन्होंने जनवरी में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेता को थप्पड़ मारा था। प्रिया वर्मा की प्रदर्शनकारियों से झड़प हुई थी। विवाद के बाद, शिवराज ने दोनों अधिकारियों पर सरकार के समर्थन में काम करने का आरोप लगाया था। अब सरकार बनने पर शिवराज ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।