रतलाम नामली जिला द्वारा अवैध मादक पदार्थ अफीम परिवहन करते 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
भोपाल. उपचुनाव से पहले मध्य प्रदेश में पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। विपक्ष राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सरकार में उनके समर्थक मंत्रियों को लेकर टारगेट कर रहे हैं। अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के कमलनाथ सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले बयान पर निशाना साधा है। दरअसल, राज्यसभा सांसद ने ट्वीटर के माध्यम से सिंधिया को पिछली सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने की चुनौती दी है। दिग्विजय ने ट्वीट किया है कि सिंधिया जी कह रहे हैं, पिछली सरकार में भ्रष्टाचार हुआ। सिंधिया को खुली चुनौती है, नीचे दिये विभागों का एक भ्रष्टाचार बतायें, वर्ना जनता से क्षमा मांगे- - स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण - महिला एवं बाल विकास - परिवहन - श्रम - स्कूली शिक्षा - राजस्व - खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
दरअसल, दिग्विजय सिंह उन विभागों के भ्रष्टाचार की बात की है, जो कमलनाथ सरकार में सिंधिया समर्थक मंत्रियों के पास थे। यही कारण है कि दिग्विजय सिंह ने सिंधिया को खुली चुनौती देकर सवाल पूछे हैं।