रतलाम नामली जिला द्वारा अवैध मादक पदार्थ अफीम परिवहन करते 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रफ़ीक खान रतलाम। जन समस्या और जल संकट को लेकर जहां 1 दिन पूर्व ही कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया था तो वहीं आज भाजपा के पूर्व पार्षद और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। बतादे की शहर में लगातार पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है और क्षेत्रवासियों को 3 से 4 दिन में पानी मिल रहा है। वार्डों में साफ-सफाई भी नहीं हो पा रही है जिसको लेकर आज भाजपा के पूर्व पार्षद एवं कार्यकर्ता निगमायुक्त सोमनाथ झरिया से मिलने नगर निगम पहुंचे तो वहां नहीं मिले जिसके बाद आयूक्त कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए। काफी समय बाद आयुक्त सोमनाथ झारिया नगर निगम पहुंचे और उनको धरने से उठाकर अपने कार्यालय के अंदर ले गए और चर्चा की।