रतलाम नामली जिला द्वारा अवैध मादक पदार्थ अफीम परिवहन करते 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मुंबई. देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। शुक्रवार शाम तक शहर में एक दिन में सबसे ज्यादा 138 मामले सामने आए। इसके साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1008 पहुंच गई है। मुंबई देश का पहला ऐसा शहर बन गया है, जहां संक्रमितों की संख्या ने एक हजार का आंकड़ा पार किया। सिर्फ मुंबई में बीते 24 घंटों में संक्रमण से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक संक्रमण से 64 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, अगर पूरे महाराष्ट्र की बात की जाए तो राज्य में संक्रमितों की संख्या 1574 तक पहुंच गई है और 110 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना अपडेट्स:
महाराष्ट्र में राज्य सरकार अगले हफ्ते से मुंबई से रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट शुरू कर सकती है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले कोरोना के हॉटस्पॉट में रैपिड टेस्ट किया जाएगा। रैपिड टेस्टिंग में 15-30 मिनट में ब्लड सैंपल की जांच होकर उसकी रिपोर्ट आ जाती है। रिपोर्ट में ब्लड में मौजूद एंटीबॉडी का पता चलता है। एंटीबॉडी की उपस्थिति से संक्रमण का पता लगाया जाता है।
44 साल बाद बंद हुई है डिब्बों वालों की सर्विस लॉकडाउन की वजह से 44 साल बाद मुंबई में डिब्बे वाले की सर्विस बंद है। इससे पहले 1974 में मजदूर नेता जार्ज फर्नांडिस ने रेल रोको आंदोलन किया था, उस दौरान यह सर्विस बंद हुई थी। संकट की इस घड़ी में डिब्बे वाले ही एक-दूसरे का सहारा बन हुए हैं। मुंबई में डिब्बे वाला एसोसिएशन की तरफ से डिब्बे वालों की 5-5 लोगों की टीम तैयार की है। यह टीम एक संस्था की मदद से हर डिब्बेवालों को घर में 1500-1500 रुपए का अनाज पहुंचा रही है।
राज्य में पुलिसवालों पर हमला करने के आरोप में 161 आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कीटनाशक दवा का छिड़काव किया
Sanjay Nirupam ✔@sanjaynirupam सोचा #BMC के स्टाफ बड़े मोर्चे पर लड़ रहे हैं। तो छोटे मोर्चे हम खुद क्यों नहीं संभाल लें ? अपनी बिल्डिंग को अपने हाथों से सैनेटाइज करते हुए अच्छा लगा।#Lockdown#COVIDー19 439 6:59 pm - 10 अप्रैल 2020 Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता
सोचा #BMC के स्टाफ बड़े मोर्चे पर लड़ रहे हैं। तो छोटे मोर्चे हम खुद क्यों नहीं संभाल लें ? अपनी बिल्डिंग को अपने हाथों से सैनेटाइज करते हुए अच्छा लगा।#Lockdown#COVIDー19