Sunday, 6 April 2025, 12:27:44 am

भारत में कोरोना के 73 मामले, चुनौती से लड़ने के लिए सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

Posted By: Himmat Jaithwar
3/12/2020

नई दिल्ली। कोरोना वायरस अब भारत को परेशान करने लगा है।एक महीने के भीतर भारत में 73 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। धीरे-धीरे ये संख्या बढ़ने लगी है। सरकार इस वायरस से लड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

कश्मीर से कन्याकुमारी तक मिले कोरोना वायरस के मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार संघ शासित प्रदेश जम्मू व कश्मीर में एक कोरोना वायरस का मामला सामने आया है। इसी तरह तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस का एक पॉजिटिव केस मिला है। मंत्रालय का कहना है कि सबसे ज्यादा 17 लोग केरल में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा हरियाणा में 14 मामले हैं। हालांकि हरियाणा में एयरपोर्ट और बीपीटीपी जांच शिविर की वजह से ज्यादा मामले दिख रहे हैं।

विदेश मंत्रालय ने सभी वीजा किए कैंसिल
उधर कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद विदेश मंत्रालय ने 13 मार्च से भारत आने के सभी वीजा कैंसिल कर दिए हैं। अब कोई भी सैलानी या यात्री एक महीने तक भारत में प्रवेश नहीं कर सकता। साथ ही देश में मौजूद सैलानियों के जल्द से जल्द नजदीकी ऑफिस में संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। अब भारत आने के लिए केवल राजनायिकों और यूएन कर्मचारियों को ही वीजा दिया जाएगा। इनके अलावा सभी के वीजा सस्पेंड कर दिए हैं।

अभी तक भारत में मौजूद कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगों की लिस्ट
केरल - 17
हरियाणा - 14
राजस्थान - 3
उत्तर प्रदेश - 10
दिल्ली - 6
कर्नाटक - 4
महाराष्ट्र - 11
संघ शासित लद्दाख - 3
तेलंगाना - 1
पंजाब - 1
संघ शासित जम्मू व कश्मीर - 1
तमिलनाडु - 1



Log In Your Account