WHO की 10 सदस्यों की टीम चीन पहुंची, यह वुहान से महामारी शुरू होने की जांच करेगी

Posted By: Himmat Jaithwar
1/14/2021

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के 10 लोगों की टीम गुरुवार को चीन पहुंच रही है। यह दल वुहान में वहां जांच करेगा, जहां से कोरोनावायरस पैदा हुआ। इस बीच कोरोना मरीजों को लेकर चीन की हेराफेरी सामने आने लगी है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (NHC) ने कहा कि 12 जनवरी को कई महीनों बाद वहां संक्रमण के 100 से ज्यादा नए मामले सामने आए। इन 115 मामलों में से 107 स्थानीय स्तर पर संक्रमण के हैं। बाकी बाहर से आए लोगों से जुड़े हैं।

आयोग ने कहा कि 90 मामले हेबेई प्रांत, 16 मामले हेईलोंग जियांग राज्य और एक शांग्सी प्रांत में सामने आए। अगस्त के बाद से चीन में एक दिन में 100 से ज्यादा मामले नहीं देखे गए थे। चीन पर पिछले साल से कोरोना फैलाने का आरोप लग रहा है। अमेरिका ने तो यह भी दावा किया कि वायरस उसकी लैब में विकसित हुआ है, जिससे पूरी दुनिया संकट का सामना कर रही है।

चीन का टीका भी निकला फिसड्‌डी
ब्राजील ने चीन की वैक्सीन को लेकर बड़ा दावा किया है। उसके वैज्ञानिकों का कहना है कि सिनोवैक बायोटेक द्वारा विकसित कोरोनावैक वैक्सीन कोरोना के खिलाफ सिर्फ 50.4% ही असरदार है। अगर वैज्ञानिकों का ये दावा सही है तो ये टीका दुनिया में विकसित दूसरे टीकों में सबसे कम प्रभावी है। पिछले हफ्ते ही इस टीके के तीसरे चरण के ट्रायल का डेटा आया था। तब उसे 75% असरदार बताया गया था।

दुनिया में अब तक 19.85 करोड़ लोगों की मौत
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 9.27 करोड़ के ज्यादा हो गया। 6 करोड़ 62 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 19 लाख 85 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

मुश्किल में अमेरिका
अमेरिकी अस्पताल इस वक्त बेहद दबाव में हैं। इसकी वजह बढ़ते मामले और नए मरीजों का अस्पतालों में भर्ती होना है। कैलिफोर्निया जैसे कुछ राज्य तो ऐसे हैं जहां मेकशिफ्ट हॉस्पिटल भी कम पड़ने लगे हैं। CNN ने हेल्थ डिपार्टमेंट के आंकड़ों के हवाले से बताया है कि सिर्फ 13 दिन में 30 लाख नए मरीजों की पहचान हुई। यानी नए साल की शुरुआत अमेरिका के लिए चिंताजनक रही।

पुर्तगाल सरकार में फिर सख्ती
चुनाव की दहलीज पर खड़े पुर्तगाल में एक बार फिर सख्त लॉकडाउन लगने जा रहा है। हालांकि, सरकार ने साफ कर दिया है कि स्कूल बंद नहीं किए जाएंगे क्योंकि पहले ही छात्रों का काफी नुकसान हो गया है। प्रधानमंत्री एंतोनियो कोस्ता ने कहा- यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम मिलकर महामारी को काबू में करेंगे। क्योंकि, अगर ऐसा नहीं किया जाता तो यह देश के लिए खतरनाक होगा। हमने संक्रमण की पहली लहर को इसी तरह संभाला था। इस बार भी ऐसा किया जा सकता है। देश में 24 जनवरी को चुनाव भी हैं।

पुर्तगाल सरकार ने शुक्रवार से देश में फिर लॉकडाउन का ऐलान किया है। फिलहाल, यह साफ नहीं किया गया है कि यह कितने दिन का होगा। (फाइल)
पुर्तगाल सरकार ने शुक्रवार से देश में फिर लॉकडाउन का ऐलान किया है। फिलहाल, यह साफ नहीं किया गया है कि यह कितने दिन का होगा। (फाइल)

इटली में अब तक 80 हजार मौतें
इटली में बुधवार को संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 80 हजार के पार हो गया। देश में कुल मिलाकर अब तक 80 हजार 326 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, अब संक्रमण कुछ हद तक काबू में आता दिख रहा है। पहले 50 हजार से ज्यादा केस हर दिन आते थे। अब यह आंकड़ा कम होकर 15 हजार के आसपास पहुंच गया है।

कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 23,616,345 393,928 13,975,036
भारत 10,512,831 151,765 10,146,254
ब्राजील 8,257,459 206,009 7,277,195
रूस 3,471,053 63,370 2,854,088
UK 3,211,576 84,767 1,406,967
फ्रांस 2,806,590 68,802 204,390
तुर्की 2,346,285 23,152 2,218,464
इटली 2,303,263 79,819 1,653,404
स्पेन 2,137,220 52,683 N/A
जर्मनी 1,961,520 43,431 1,596,600

(आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं)



Log In Your Account