इमरती देवी की चेतावनी; कमलनाथ और अजय सिंह पर एफआईआर नहीं हुई तो अपनी जान दे दूंगी

Posted By: Himmat Jaithwar
10/20/2020

डबरा। मंत्री इमरती देवी ने सोमवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि वे यही बता दें कि आइटम होता क्या है? वे एक हरिजन महिला की इज्जत करना तक नहीं जानते। अभी नौदेवी चल रही हैं। वो बंगाली आदमी हैं।

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के लिए आए है। उस व्यक्ति को क्या कहा जाए। वो मुख्यमंत्री के पद से हट गओ तो पागल हो गओ। वो सरकार तो क्या, एक विधायक तक नहीं जिता सकते। कमलनाथ और अजय सिंह राहुल भैया पर एफआईआर या हरिजन एक्ट दर्ज नहीं हुआ तो अपनी जान दे दूंगी। मैं कार्रवाई के लिए धरने पर बैठूंगी।

सिंधिया बोले- महिला माटी की अस्मिता, इसका बदला लेना होगा

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार दोपहर सुरखी, सांची और अशोकनगर में सभा को संबोधित किया। इस दौरान सिंधिया ने कहा, महिला घर की अस्मिता है। माटी की अस्मिता है। कमलनाथ दलित महिला को आइटम कहते हैं। अजय सिंह कहते हैं- इमरती को जलेबी बनाएं। इन्होंने देवी-देवताओं को कलंकित किया है। इसका बदला लेना होगा।



Log In Your Account