गुड्‌डू ने भरा पर्चा, बिना मास्क लगाए सभा में पहुंचे; सभा के लिए 100 की अनुमति, 3000 जुटाए, मंच पर चढ़ने झगड़े कार्यकर्ता

Posted By: Himmat Jaithwar
10/16/2020

इंदौर। सांवेर उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्‌डू ने गुरुवार को पर्चा दाखिल किया। सभा में खुद गुड्‌डू बिना मास्क के पहुंचे। सभा में सोशल डिस्टेंसिंग टूटी और मंच पर ही 60 से ज्यादा नेता-पदाधिकारी चढ़ गए। मंच पर चढ़ने को लेकर कार्यकर्ताओं में बहस भी हुई। इसके पहले बिना अनुमति रैली भी निकाली। उधर, प्रशासन ने सभा के लिए 100 लोगों की अनुमति होने के बावजूद 3000 लोग इकट्‌ठे करने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव सहित दो पर संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया है।

गुड्‌डू के पास 64 करोड़ रु. की संपत्ति, तीन केस भी, पत्नी के पास जेवर नहीं, बंदूक है
शपथ पत्र में गुड्डू ने 24 करोड़ की चल और 40 करोड़ की अचल सहित 64 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। 23 करोड़ की संपत्ति की मालकिन पत्नी के पास जेवर नहीं है, लेकिन बंदूक है। शेयर बाजार में काफी निवेश किया है। कृषि भूमि व अन्य संपत्ति भी काफी है। आय के स्रोत किराया, पेंशन, बैंक ब्याज व खेती है। साल 2004 में महाकाल मंदिर में शासकीय काम में बाधा का केस दर्ज हुआ था। कोर्ट ने छह माह की सजा सुनाई थी। विशेष कोर्ट में न्यायालय उठने तक की सजा दी। अपील हाई कोर्ट में लंबित है। मारपीट का एक केस और हाल ही में धारा 188 में भी केस दर्ज हुआ है। बुधवार को भाजपा प्रत्याशी सिलावट ने भी 6 करोड़ 8 लाख की संपत्ति घोषित की थी।



Log In Your Account