देवास में 2 भाइयों में खूनी संघर्ष, दोनों की मौत

Posted By: Himmat Jaithwar
9/4/2020

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में हाटपिपलिया क्षेत्र के देहरिया साहू में चचेरे भाइयों के बीच विवाद इस कदर हुआ कि दोनों ने खूनी होली खेल ली। एक चचेरा भाई तो मौके पर ही मर गया और दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद उसने कीटनाशक पीकर मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मची हुई है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम देहरिया साहू में कुलावड़ के पास खेत पर सुखराम व अंबाराम पाटीदार दोनों सगे भाई रहते थे। दोनों भाई के लड़के संतोष पिता अंबाराम उम्र 40 वर्ष और प्रभु लाल पिता सुखराम उम्र 45 वर्ष निवासी देहरिया साहू में मवेशियों के मकान में आपस में झगड़ा हो गया। दराते व फावड़े से आपस में दोनों ने एकदूसरे पर प्रहार किए। इसमें प्रभुलाल व संतोष दोनों की मौत हो गई।

सबसे पहले संतोष पिता अंबाराम की मौत हो गई। प्रभु लाल की सांस चल रही थी और वह तड़प रहा था।प्रभुलाल ने अपने जीजा को छतरपुरा में फोन लगाकर बताया कि संतोष मर गया है और मैंने भी कीटनाशक दवा पी ली है। मैं भी मरने वाला हूं। इसके बाद उसके जीजा ने प्रभु लाल के भाई हेमराज को बताया। तब हेमराज और उनके परिवार ने खेत पर जाकर देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।



Log In Your Account