बकरा घुमाने की बात पर दो पक्षों में विवाद, तलवार और चाकू से हमला करने पर युवक गंभीर घायल, अंगुली भी कटी

Posted By: Himmat Jaithwar
7/31/2020

इंदाैर चंदन नगर क्षेत्र में बकरा घुमाने की बात पर गुरुवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। हमले में उसकी एक अंगुली भी कट गई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।

घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र की है। आम वाला रोड सातवीं गली में रहने वाला शादाब ईद के लिए लाए गए बकरे को घुमा रहा था। इसी बात पर शादाब का पास में रहने वाले शकील से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की शकील और उसके साथियों ने शादाब पर चाकू से हमला कर दिया। घायल शादाब का एमवाय अस्पताल में चल रहा है। मामले में चंदननगर पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बिना किसी बात के लिए हमला
कादिर ने बताया कि रात में हम खाना खा रहे थे। घायल का छोटा भाई बकरे को घुमा रहा था। इसी को लेकर विवाद हुआ, घायल जब समझाने गया तो आरोपियों ने उस पर चाकू और तलवार से हमला कर दिया। तलवार लगने से एक अंगुली कट गई। इसके बाद जिला अस्पताल लेकर आए, जहां से एमवाय अस्पातल में रैफर कर दिया।



Log In Your Account