अमर दुबे की शादी के VIDEO ने खोला एनकाउंटर के बाद का बड़ा झूठ

Posted By: Himmat Jaithwar
7/17/2020

विकास दुबे के एनकाउंटर से पहले उसके कुछ साथियों को भी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। इनमें से एक अमर दुबे विकास का सबसे करीबी था। बताया जा रहा था कि अमर की शादी घटना से तीन दिन पहले ही हुई थी और उस शादी को विकास ने जबदस्ती कराया था। अब एक वीडियाे वायरल हुआ है कि जिसमें अमर दुबे की पत्नी खुशी जमकर डांस कर रही है। ऐसे में एनकाउंटर के बाद फैली उस चर्चा पर विराम लग गया जिसमें कहा जा रहा था कि यह शादी जबदस्ती हुई थी। 

करीब आधे घंटे तक खुशी ने डीजे पर जमकर डांस किया। वीडियो से साफ पता चलता है कि खुशी की शादी जबरदस्ती नहीं हुई। शादी में वह काफी खुश है। यही नहीं खुशी ने डांस के दौरान अपने पति अमर को भी नाचने के लिए प्रेरित किया, लेकिन अमर ने डांस नहीं किया। इसके बाद खुशी प्रभात के साथ साथ नाचने लगी

पुलिस ने किया था खुशी को गिरफ्तार, उस समय हुई थी आलोचना  : 

चौबेपुर पुलिस ने विकास के मारे गए भतीजे अमर की पत्नी खुशी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। घटना के बाद वह भागकर मायके चली आई थी। पुलिस ने पनकी रतनपुर स्थित मायके से गिरफ्तार करके उसे 8 जुलाई को जेल भेज दिया था। पुलिस ने साजिश का नवविवाहिता को आरोपित बना दिया गया था। जबकि विकास की पत्नी को बिकरू कांड में क्लीन चिट देते हुए पांच घंटे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था।

मां ने बोला था झूठ : 
खुशी की मां ने बताया था कि उनकी बेटी दो दिन पहले ही विदा होकर अमर के घर गई थी। उन्होंने उसकी कोई मदद नहीं की है। इसके बाद भी पुलिस ने बेगुनाह बेटी को जेल भेज दिया है। शादी हम लोगों की मर्जी से नहीं हुई थी, विकास ने जबरदस्ती कराई थी।  वह एसएसपी के साथ ही आईजी और एडीजी से मिलकर अपनी बात रखेंगी। अगर पुलिस को किसी भी तरह का शक हो तो उनके मोहल्ले वालों से पूछताछ कर सकते हैं। खुशी के पिता श्यामलाल ने बताया कि बेटी की अपराधी से शादी करके फंस गए हैं। उन्हें पहले से मालूम नहीं था।



Log In Your Account