20 साल कैद के बाद छूटा कछुआ, अपने घर की तलाश में किया 37 हजार किमी का सफर

Posted By: Himmat Jaithwar
3/16/2020

अपना जन्मस्थान अपना घर हर किसी को प्यारा होता है। चाहें पूरी दुनिया में घूम आएं, लेकिन अंत में अपने घर की याद सबको आती है। फिर इंसान क्या और जानवर क्या। ऐसा ही एक मामला योशी नाम के मादा कछुए का है। जो 20 साल की कैद के बाद जब रिहा हुई, तो अपने घर की तलाश में निकल पड़ी। इस दौरान उसने लगभग आधी दुनिया का चक्कर लगा लिया। इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी प्रवीन कासवान ने शेयर किया है।


उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा- अपने घर का पता लगाने के लिए एक कछुए की अविश्वसनीय यात्रा। यह योशी है और उसने अफ्रीका से ऑस्ट्रेलिया तक 37 हजार किलोमीटर की यात्रा की है, ताकि शायद अपने घोंसले का पता लगाया जा सके। यह देखने के लिए भी अविश्वसनीय है कि ये जीव इतनी दूरी तक कैसे चले जाते हैं और हमें उनके नेस्टिंग ग्राउंड्स की रक्षा करने की जरूरत क्यों है।


योशी बीस साल से कैद में थी और उसे घायल हालत में पाया गया था। बाद में प्रशिक्षकों ने उसे फिर से स्वस्थ होने में मदद की और उसके शरीर में सैटेलाइट टैग लगाया। शोधकर्ताओं ने उसकी रिहाई की और उसकी यात्रा की निगरानी की। इस मामले में पाया गया कि वह उस जगह जा रही थी, जहां उसका जन्म हुआ था, उसका घर। उन्होंने अपनी पोस्ट पर खुद यह कमेंट लिखा।

Incredible journey of a loggerhead turtle to locate its home. This is Yoshi & she just traveled 37000 kms from Africa to Australia probably to find here nesting grounds. Also incredible to observe how these creatures move to such a length & why we need to protect nesting grounds.

Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
751 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने पूछा, "वाह! आप इसके मूवमेंट को कैसे ट्रैक कर रहे थे? एक अन्य यूजर ने लिखा- रियली स्लो एंड स्टेडी विन्स द रेस (सच में, धीमे लेकिन लगातार चलने वाला आखिर में दौड़ जीत जाता है)। यह वास्तव में तेज है, जिसने एक दिन में करीब 50.68 किमी की यात्रा की है। ये अविश्वसनीय जानवर हैं।

महासागर वास्तव में बकवास प्लास्टिक की बजाय अधिक सम्मान और उपचार के हकदार हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे खुशी है कि उसने (योशी) अपना रास्ता बनाया! उनमें से कई ऐसा नहीं कर पाते हैं... । एक यूजर ने कमेंट किया- जब तक आप कर सकते हैं, तब तक यात्रा करें। जीवन का मतलब एक जगह पर ठहर जाना नहीं है।





Log In Your Account