24 घंटे में बॉलीवुड ने खो दिए दो दिग्गज कलाकार, इरफान खान के बाद ऋषि कपूर की भी कैंसर ने ली जान

Posted By: Himmat Jaithwar
4/30/2020

कैंसर ने दो दिन में  बॉलीवुड से दो दिग्गज कलाकार छीन लिए हैं। बुधवार को इरफान खान की मौत के बाद गम में डूबे करोड़ों बॉलीवुड के चाहने वालों के लिए गुरुवार सुबह दूसरा बड़ा झटका लगा। अभिनेता ऋषि कपूर ने भी कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया है। बुधवार को ही तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रशंसक उनके लिए प्रार्थना में जुटे थे, लेकिन नियति को कौन टाल सका है।

67 वर्षीय ऋषि कपूर को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साल 2018 में ऋषि कपूर को पहली बार कैंसर का पता चला था, जिसके बाद अभिनेता लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में रहे थे। वह ठीक होने के बाद सितंबर 2019 में भारत लौटे हैं। भारत में वापसी के बाद भी कपूर का स्वास्थ्य अक्सर ध्यान में रहा है। अभिनेता को फरवरी में त्वरित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य के बारे में अटकलों के बीच जब वह दिल्ली दौरे पर थे तब उन्हें फरवरी की शुरुआत में यहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 



Log In Your Account