न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर 3 हजार लोगों ने किया सूर्य नमस्कार

Posted By: Himmat Jaithwar
6/21/2021

देश-दुनिया में 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारत, अमेरिका, रूस और चीन सहित कई देशों में लोगों ने प्राणायाम, अनुलोम-विलोम और सूर्य नमस्कार किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में अपने सरकारी आवास पर योग आसन किए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान और डॉ. हर्षवर्धन ने भी योग दिवस मनाया।

योगगुरु बाबा रामदेव ने हरिद्वार में योग आसन किए। इसके अलावा इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों ने भारत-चीन बॉर्डर के नजदीक अपनी कई पोस्ट पर योग आसन किए। तिब्बत में ITBP के जवानों ने 18 हजार फीट की ऊंचाई पर प्राणायाम किया। आइए 12 फोटो में देखते हैं दुनियाभर में योग दिवस पर हुए कार्यक्रम...।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन में योग किया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में योग दिवस पर सूर्य नमस्कार किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली के महाराजा अग्रसेन पार्क में योग आसन किए।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली स्थित अपने घर पर योग किया।

योग दिवस पर योगगुरु बाबा रामदेव ने हरिद्वार में योगासन किए।

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित टाइम्स स्क्वायर पर 3 हजार लोगों ने सूर्य नमस्कार किया।

टाइम्स स्क्वायर पर भारतीय दूतावास की तरफ से योग दिवस पर आयोजन किया गया।

टाइम्स स्क्वायर पर 'माइंड ओवर मैडनेस योग' थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने पैंगोंग सो झील के पास योग किया।

इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख में 15,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया।

इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने लद्दाख में 18,000 फीट की ऊंचाई पर योग के आसन किए।

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने योग दिवस पर ओडिशा में रेत से कलाकृति बनाई।

Log In Your Account