बाजार गया था युवक, घर में घुसकर की छेड़छाड़, बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया; FIR

Posted By: Himmat Jaithwar
6/18/2021

ग्वालियर। ग्वालियर में एक महिला के साथ उसके ही पति के दोस्त ने दुष्कर्म कर दिया। इतना ही नहीं महिला को पीटा और धमकाया। घटना उपनगर ग्वालियर के किलागेट की है। घटना के समय महिला का पति बाजार गया था। मामले की शिकायत ग्वालियर थाना में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।

उपनगर ग्वालियर जामा मस्जिद के पीछे किला गेट निवासी 22 वर्षीय महिला अपने पति एक बच्चे के साथ रहती है। दो दिन पहले महिला का पति खरीदारी करने बाजार गया था। तभी पति का दोस्त धर्मेन्द्र करोसिया उनके घर पर आया। धर्मेन्द्र ने पति के बारे में पूछा और जब महिला ने मार्केट जाने का बताया तो आरोपी उससे छेड़छाड़ करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी उसे जबरन घसीटकर अंदर वाले कमरे में ले गया और बच्चे को मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी वहां से धमकाता हुआ भाग गया। पति के घर लौटने पर महिला ने पूरी घटना से अवगत कराया। मामले का पता चलते ही पति घर पहुंचा और पत्नी को लेकर थाने आया। जहां पर पुलिस अफसरों ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।

FIR का पता चलते ही आरोपी हुआ फरार

वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी अपने घर से फरार मिला है। ऐसा पता लगा है कि जब उसे FIR होने का पता लगा तो वह अपना सामान समेटकर शहर से निकल गया है। पुलिस ने आरोपी के मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।



Log In Your Account