फेमस संगीतकार एमके अर्जुन का 84 साल की उम्र में निधन

Posted By: Himmat Jaithwar
4/6/2020

मशहूर मलयालम संगीतकार एमके अर्जुन का आज सुबह कोची के पल्लुरूथी में स्थित आवास पर निधन हो गया। वो 84 साल के थे। संगीतकार एमके अर्जुन  5 दशक के लंबे करियर में उन्होंने 700 के लगभग गानों को संगीत दिया था। इसमें से कई गानें ऑल टाइम हिट हुए। उन्होंने नाटकों में भी बड़े पैमाने पर काम किया। वो मशहूर संगीतकार जी देवराजन के शिष्य रहें। 

 एमके अर्जुन ने 1968 में करुथापूर्णमी में एक संगीतकार के रूप में अपनी शुरुआत की। वह गीतकार श्रीकुमारन थम्पी के साथ अपने जुड़ाव के लिए जाने जाते थे, जिनके साथ उन्होंने लगभग 50 फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया, जो मलयालम में सबसे प्रसिद्ध संगीतकार-गीतकार की भागीदारी के रूप में उभर कर सामने आए। 

एमके अर्जुन ने 1981 में एआर रहमान को पहला ब्रेक दिया था।  मशहूर संगीतकार एआर रहमान भी जब महज 11 साल के थे तो उनकी काबिलियत को पहचानते हुए एमके अर्जुन ने उन्हें अपने ऑर्केस्ट्रा में कीबोर्ड बजाने का मौका दिया। एमके अर्जुन के निधन से  मलयालम इंड्स्टी में शोक की लहर है। 



Log In Your Account